भारत की बढ़ी हुई शक्ति को देखकर चीन भयभीत: सतीश कुमार


जयपुर। स्वदेशी जागरण मंच एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से रविवार को राजस्थान विश्वविद्यालय की मानविकी पीठ सभागार में बाबू गेनू बलिदान दिवस के अवसर पर ‘चीन की चुनौतियां और हमारा कत्र्तव्य विषय पर विचार’ गोष्ठी का आयोजन किया गया। मंच के उत्तर भारत के संगठक सतीश कुमार ने कहा कि एक दौर था, जब चीन भारत को घेरने का प्रयास करता था, लेकिन वर्तमान में चीन को भारत ने चारों ओर से घेर लिया है। भारत में नेतृत्व परिर्वतन के बाद विश्व में भारत की पहचान एक मजबूत राष्ट्र के रूप में बनी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1962 में चीन ने भारत पर आक्रमण किया था, लेकिन वर्तमान में भारत की बढ़ी हुई शक्ति को देखकर चीन सीधा आक्रमण करने के बजाए भारतीय बाजारों पर कब्जा करने की कुचेष्ठा में लगा है। जिसका सभी भारतीय जनता ने चीन में निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार कर चीन को करारा झटका दिया है। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के जयपुर विभाग संघचालक धनेश गोयल में चीन और भारत के मध्य रिश्तों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत वर्तमान में मजबूत स्थिति में है, जिसे चीन भी डरा हुआ है। कार्यक्रम में राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ महासचिव मोहनलाल यादव समेत कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक सुरेश खंडेलवाल ने सभी का आभार जताया।

Comments