अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन


माधुरी शरण का जयंती महोत्सव बुधवार को

जयपुर। आचार्य पीठ सरस निकुंज, दरीबा पान में शुक संप्रदाचार्य दादा गुरूदेव विभूषित रसिक शरण महाराज का 118 वां जन्मोत्सव व जयंती  महोत्सव बुधवार को मनाया जाएगा। उत्सव के दौरान सरस निकुंज में विविध कार्यक्रम शुक स प्रदाचार्य पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज  के सान्निध्य में आयोजित होंगे। महोत्सव के तहत निकुंज परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है साथ ही गुरू महिमा एवं गुरू उपदेश भी लगाए गए है।
महोत्सव में वैष्णव मण्डल के अलावा बाहर से भी वैष्णव भक्त भाग लेंगे। महोत्सव से पूर्व मंगलवार को अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें अनेकों भक्तों, वैष्णवों ने हरिनाम जाप किया।  जयन्ति महोत्सव के उपलक्ष्य में दादा गुरू के चित्रपट पर पुष्प अर्चना करके दीप प्रज्जवलित किया जाएगा। प्रात: राधा सरस बिहारी जू सरकार को वेदोक्त मंत्रों से अभिषेक किया जाएगा। इसी क्रम में आरती और मध्यान्ह 12.30 बजे से मंगलाचरण के बाद दादा गुरू की बधाईयां नृत्यगान, बधाई उछाल के कार्यक्रम होंगे। सांय 6 बजे आरती व पुन: रात्रि 9 बजे से जागरण बधाईगान और विशेष गुरू महिमा की गजल विनय का कार्यक्रम प्रात: 5 बजे मंगला आरती तक होगा। शुक्रवार को सांय 6.30 बजे से 9.30 बजे तक आचार्य पीठ श्री सरस निकुंज में बधाईगान आचार्य वाणीपाठ  होगा।

Comments