Mukesh Ambani Armani Caffe: मुंबई । रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने मुंबई में भारत का पहला Armani Caffe खोला है। यह कैफे दुनिया का पांचवां और भारत का पहला अरमानी कैफे है। अरमानी का पहला कैफे 1988 में फ्रांस के पेरिस में खोला गया था। पहले योजना बेंगलुरु में कैफे खोलने की थी, लेकिन अब इसे मुंबई के जियो वर्ल्ड प्लाजा में स्थापित किया गया है।
अरमानी कैफे की लग्जरी देख हैरान हुए लोग
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड प्लाजा में यह नया अरमानी कैफे खुला है। यह भारत का सबसे बड़ा लग्जरी मॉल है, जिसमें बुलगारी, गुच्ची, लुई वुइटन जैसे कई प्रसिद्ध ब्रांड्स के आउटलेट हैं। रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (RBL) के शीर्ष अधिकारी सुमीत यादव ने इस नए अरमानी कैफे की तस्वीरें शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्होंने लिखा, "भारत के पहले और दुनिया के 5वें अरमानी कैफे के लिए अपने दरवाज़े खोलते ही एक और सपना साकार हो रहा है।"
बेंगलुरु में खोलने की थी योजना
रिलायंस रिटेल 2022 से ही अरमानी कैफे को भारत में लाने के लिए मिलान स्थित अरमानी कंपनी के साथ बातचीत कर रही थी। पहले बेंगलुरु के फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया में अरमानी कैफे खोलने की योजना थी, जिसके लिए मॉल में लगभग 1,000 वर्ग फीट जगह निर्धारित की गई थी।
1998 में पेरिस में खुला पहला अरमानी कैफे
अरमानी ब्रांड ने 1998 में अपना पहला कैफे पेरिस में खोला था और तब से अब तक जियोर्जियो अरमानी के नेतृत्व में दुनिया भर में 20 से अधिक रेस्तरां स्थापित किए जा चुके हैं। रिलायंस रिटेल अरमानी के साथ पहले से ही साझेदारी में काम कर रहा है और भारत में एम्पोरियो अरमानी, अरमानी एक्सचेंज और EA7 ब्रांड के उत्पादों की खुदरा बिक्री करता है।
RBL: लग्जरी ब्रांड्स का प्रमुख विक्रेता
RBL (रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड) रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की एक सहायक कंपनी है, जिसने 2007 से फैशन और लाइफस्टाइल के लक्जरी और प्रीमियम सेगमेंट में काम शुरू किया था। RBL ने रितु कुमार, टिफ़नी एंड कंपनी, वर्साचे, बॉस जैसे ब्रांड्स के साथ दीर्घकालिक साझेदारियां की हैं और 90 से अधिक ब्रांडों के साथ 900 से ज्यादा रिटेल स्टोर और 1,249 से अधिक शॉप-इन-शॉप संचालित करती है।

Comments
Post a Comment