हॉलीवुड एक्टर जेम्स अर्ल जोन्स का निधन, डार्थ वेडर और मुफासा की आवाज हमेशा के लिए गुम

लॉस एंजेलिस – हॉलीवुड के प्रतिष्ठित अभिनेता और वॉइस आर्टिस्ट जेम्स अर्ल जोन्स का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनकी आवाज़ और 'डार्थ वेडर' तथा 'मुफासा' जैसे यादगार किरदारों के

 लिए वे प्रसिद्ध थे।


मार्क हैमिल का भावुक श्रद्धांजलि

अमेरिकी अभिनेता मार्क हैमिल ने जेम्स अर्ल जोन्स के निधन की खबर साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “दुनिया के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक, जेम्स अर्ल जोन्स अब हमारे बीच नहीं रहे। स्टार वार्स में उनका योगदान अतुलनीय था। वे हमेशा याद किए जाएंगे। #RIP डैड।” हैमिल ने अपनी पोस्ट के साथ टूटे दिल का इमोजी भी जोड़ा।

एजेंट ने पुष्टि की निधन की जानकारी

जेम्स अर्ल जोन्स के एजेंट, बैरी मैकफर्सन ने इस दुखद समाचार की पुष्टि करते हुए बताया कि जोन्स ने अपने न्यूयॉर्क स्थित हडसन वैली घर पर अंतिम सांस ली। मैकफर्सन ने हालांकि उनकी मृत्यु के कारण के बारे में कोई विवरण नहीं दिया।

प्रसिद्ध फिल्मों में अमूल्य योगदान
जेम्स अर्ल जोन्स ने अपने करियर में ‘रूट्स: द नेक्स्ट जेनरेशन’, ‘फील्ड ऑफ ड्रीम्स’, और ‘द ग्रेट व्हाइट होप’ जैसी प्रमुख फिल्मों में अपने अभिनय से छाप छोड़ी। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और उनके लाखों फैंस में गहरा शोक है।

Comments