Chennai Ford Plant: चेन्नई। अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी Ford Motors ने भारत में अपने कारोबार की वापसी की घोषणा की है। तीन साल पहले भारत से कारोबार समेटने के बाद, फोर्ड अब चेन्नई स्थित अपने प्लांट से अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए नए वाहन निर्मित करेगी। इस कदम से 18,000 लोगों को सीधी नौकरियां मिलेंगी।
चेन्नई में होगा वैश्विक निर्माण
फोर्ड अपनी चेन्नई फैक्ट्री का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए वाहनों के निर्माण के लिए करेगी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और फोर्ड के नेतृत्व के बीच अमेरिका में मुलाकात के बाद ‘मेक इन चेन्नई’ योजना को हरी झंडी मिली।
18,000 नई नौकरियां: फोर्ड का बड़ा कदम
फोर्ड ने घोषणा की है कि तमिलनाडु में 12,000 लोगों को पहले ही रोजगार मिल रहा है, और अगले तीन वर्षों में इस संख्या में 2,500 से 3,000 और जोड़ने की योजना है। गुजरात में फोर्ड की इंजन यूनिट को भी टाटा को बेचे जाने के बाद अब चेन्नई प्लांट पर फोकस किया गया है।
भारत में वापसी: पिछली योजना का उलटफेर
सितंबर 2021 में फोर्ड ने भारत से अपने कारोबार समेटने की घोषणा की थी। बाद में कंपनी ने PLI योजना में शामिल होने की कोशिश की, लेकिन EV निर्माण की योजना को छोड़ दिया। गुजरात प्लांट को JSW समूह को बेचने का सौदा भी खत्म कर दिया गया। अब, फोर्ड की भारत में वापसी की योजना नए उत्साह के साथ शुरू हो रही है।

Comments
Post a Comment