11वां सिन्धी सामूहिक विवाह आयोजन सम्पन्न
जयपुर। श्री प्रेम प्रकाश सेवा मण्डली एवं श्री अमरापुर नवयुवक मण्डल, श्री प्रेम प्रकाश महिला सेवा मण्डल की ओर से रविवार को 11वां सिन्धी सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया।
दोपहर बैण्ड-बाजों के साथ राजापाक में आदर्श नगर स्थित अमरलाल मन्दिर से 25 दूल्हों की सामूहिक बारात रवाना हुई जो मुख्य बाजार से होती हुई दशहरा मैदान पहुंची। बारात का विभिन्न सामाजिक संगठनों व व्यापार मण्डलों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शाम को 5 बजे वैदिक मंत्रोचार के साथ पण्डित कन्हैयालाल शर्मा व उनके सहयोगियों ने पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न कराया। शाम 6 बजे आशीर्वाद समारोह में प्रेम प्रकाश मण्डलाध्यक्ष सद्गुरू स्वामी भगत प्रकाश महाराज ने नवविवाहित दम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया।
आयोजन समिति ने नवविवाहित दम्पत्तियों को आवश्यक घरेलू सामान के साथ 111 वस्तुएं उपहार स्वरूप दी गई, जिसमें मुख्यत: सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, सोने के टॉप्स, चांदी की पाजेब, फ्रिज, टेबल फेन आदि। सभी बारातियों व मेहमान के सहभोज की उत्तम व्यवस्था की गई। चेटीचण्ड सिन्धी मेला समिति, महानगर जयपुर की स्मारिका का विमोचन सद्गुरू स्वामी भगत प्रकाश महाराज एवं चन्द्र वरयानी व हेमन्त खटवानी ने करवाया। मंच संचालन बी.डी. टेकवानी ने किया।
ये गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, सांसद रामचरण बोहरा, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास, जस्टिस आई.एस. इसरानी, कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ा, पार्षद मुकेश लख्यानी, महेश कलवानी, लक्ष्मण मोरानी आदि उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment