जयपुर। शहर में क्रिसमस की तैयारी जोरों पर है। मसीही समाज के लोग पर्व को धूमधाम से मनाने घरों में क्रिसमस ट्री सजा रहे हैं। वहीं चर्चों को आकर्षक लाइटिंग के जरिए भव्य रूप दे रहे हैं।
प्रभु यीशु के जन्मोत्सव का पर्व क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। इसके लिए गिरजाघरों में पहले से ही विभिन्न आयोजन कराए जा रहे हैं। वहीं मसीही समाज के लोग अब घरों में भी जोरशोर से तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए एक ओर वे पर्व में खास व्यंजन बनाने और सजावट के लिए बाजार में जमकर खरीदारी कर रहे हैं, तो घरों की सजावट भी कर रहे हैं। इसमें सबसे खास क्रिसमस ट्री है। चर्च के साथ घरों में इसे अलग.अलग रंग व लाइटिंग के साथ सजाया जा रहा है। इसी कड़ी में चर्चों को भी रंग.बिरंगी लाइट से रोशन किया जा रहा है। इस दौरान वे मसीही गीतों में अपना संदेश दे रहे हैं।
चांदपोल स्थित सेंट एंड्रूज चर्च में क्रिसमस के अवसर पर आकर्षक सजावट की गई । चर्च के सेकेट्री संजय रिचर्ड ने बताया कि इस बार शुक्रवार से शहर की विभिन्न गिरजाघरों में लोगों के द्वारा कैरोल्स की प्रस्तुति दी । इसमे शहर के करीब 15 चर्च भाग लेंगे। क्रिसमस पर्व के तहत ईसाई समुदाय के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन निकाली जा रही केरोल सिंगिंग में खुशी मनाओ गाओ रे जन्मा है यीशु राजा… ईश्वर इंसान बन गया चुप है चंदा, चुप है तारे जन्मा है मसीह… चरवाहे नाचे झूम के इन सुमधुर यीशु के जन्म गीतों के साथ शहर की शाम गूंज रही है

Comments
Post a Comment