आचार्य विमलसागर पर डाक टिकिट जारी

द्वितीय दिगम्बर जैनाचार्य पर हुआ डाकटिकिट जारी

नई दिल्ली। केंद्रीय दूरसंचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बुधवार को डाक भवन के केन्द्रीय सभागृह में दिगंबर जैन आचार्य विमलसागर महाराज पर डाक विभाग द्वारा जारी स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया। सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से बुधवार आयोजित लोकार्पण समारोह में दिगम्बर जैन आचार्य ज्ञानसागर महाराज पर भारत सरकार की ओर से जारी 5 रुपए के स्मारक डाक टिकट का विमोचन करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि आचार्य विमलसागर महाराज करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतिबिंब हैं। राज्य मंत्री ने कहा कि डाक टिकट केवल एक कागज पर बना चित्र नहीं बल्कि राष्ट्र का स्वरूप होता है। भारत देश की अर्थव्यवस्था में जैन समाज का योगदान महत्वपूर्ण है और दान देने के प्रवृति जैन संत अपने अनुयायियों को सिखाते है।

पुष्करवाणी गु्रप ने जानकारी लेते हुए बताया कि जैनाचार्य विमलसागर जी म. द्वितीय दिगम्बर जैन संत है जिनकी स्मृति में डाक टिकिट जारी किया गया है। इससे पहले दिगम्बर जैनाचार्य ज्ञानसागर जी म. पर वर्ष 2013 में भी डाक टिकिट जारी हुआ है। समारोह में दिगम्बर महासभा के अध्यक्ष नवीन जैन, महामंत्री सुमित जैन एवं मुख्य रुप से दिगम्बर सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल जैन सेठी के अलावा जैन समाज कई लोग मौजूद थे। इस अवसर पर सकल जैन समाज ने भारत सरकार का आभार जताया गया।

Comments