जयपुर। समर्पण संस्था की ओर से 7वें वार्षिक अधिवेशन पर ‘कैसलेस
सोसायटी के लिए डिजिटल जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम’ रविवार को सांगानेर
के प्रताप नगर स्थित जानकी देवी पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित किया
गया। इस अवसर पर सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि भारत को विश्व गुरू बनाने के
लिए कैशलेस सोसायटी की ओर बढऩा होगा। हमें राष्ट्रहित में हमारी भुगतान
प्रणाली को डिजिटल करना जरूरी है। इससे आतंकवाद, भ्रष्टाचार पर लगाम लग
सकेगी। हम सबको मिलकर समाज को कैशलेस बनाने के लिए शपथ लेकर प्रयास करना
चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राज्य सभा सांसद राम कुमार वर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने के लिए कैशलेस अर्थव्यवस्था जरूरी है। समर्पण संस्था ने इस दिशा में देश हित को सर्वोपरि मानते हुए देश की व्यवस्था को सरल और सुदृढ़ बनाने का सफल प्रयास किया। इस अवसर पर संस्था के नये संरक्षक सदस्यों का संस्था की ओर से सम्मान पत्र भेंट करके सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत में समर्पण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष दौलत राम माल्या ने संस्था द्वारा किये जा रहे जनहित कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सॉफटवेयर इंजिनियर देवेन व्यास ने दैनिक जीवन मे भुगतान प्रणाली पर एक विस्तृत प्रजन्टेशन प्रस्तुत किया। डजिटल लॉकर, ई-साईन, ई-हॉस्पिटीलिटी, ई-मोबाईल रिचार्ज, डिजिटल लॉकर, माई-गव, ई-साईन आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम में सी ए अंकित जैन ने टैक्स प्रणाली पर, बैंक प्रबंधक बी. एल. बुनकर ने बैंकिग नियमों पर, अधिषाशी अभियन्ता नरेश कुमार बैरवा ने ई-गवर्नेंस पर जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम से पहले संस्था के पंजीकृत सदस्यों की जनरल बॉडी मिटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के संस्थापक अध्यक्ष दौलत राम माल्या को सर्व सम्मति से निर्विरोध पुन: अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। कार्यक्रम के अंत में माल्या ने आये हुए सभी अतिथि व सदस्यों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। मंच संचालन कवि राम लाल ‘रोशन’ ने किया।

Comments
Post a Comment