जयपुर। आगामी 25 दिसबंर को मनाये जाने वाले प्रभु के ईशु जन्मदिन क्रिसमस डे को लेकर इन दिनों तैयारी जोरों पर है। चर्च गिरजा घरों में ईशु के जन्म दिन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। शहर के गिरजाघरों में क्रिसमस डे की तैयारी देखी गई। परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। साथ ही बाजारों में भी क्रिसमस की धूम दिखने लगी है। प्यार और शांति का प्रतीक शांता क्लाज भी बाजार में बिक रहा है। चर्च के लोगों ने बताया कि क्रिसमस की धूम 23 दिसंबर दिन शुक्रवार से ही शुरू हो जायेगी।
इसी क्रम में चांदपोल स्थित सेंट एंड्रूज चर्च में बुधवार को क्रिसमस ट्री प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत सांता क्लाउज ने बच्चों को उपहार एवं मिठाईया बाटी। बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाता एक नाटक की प्रस्तुति सहित है ,दी आवाज फरिशतों ने और साइलेंट नाईट होली नाईट जैसे विभिन कैरोल्स भी गए। चर्च के इंचार्च रेवरेन्ट क्रुस लायल और अमित श्रेष्ठ ने सभी बच्चों और अभिभावकों जो क्रिसमस की बढिय़ा दी। चर्च के सेकेट्री संजय रिचर्ड ने बताया कि इस बार शुक्रवार से शहर की विभिन्न गिरजाघरों में लोगों के द्वारा कैरोल्स की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमे शहर के करीब 15 चर्च भाग लेंगे।
प्रार्थना सभाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही ईशु के संदेश को भी लोगों तक पहुंचाया जायेगा। ईशु ने दुनिया भर के लोगों को प्रेम का संदेश दिया था। वे सच्चाई के लिये सूली पर चढ़ गए लेकिन आखिरी सांस तक लोगों को प्यार और सच्चाई पर चलने का संदेश दिया। प्रतिवर्ष उनका जन्मदिन क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है और इसके लिए व्यापक तैयारी की जाती है।

Comments
Post a Comment