अनाेखी घटना, जिसमें 9 ग्रह बदलेंगे अपने स्थान काे, अाप पर भी अा सकता है प्रभाव.......

जयपुर। अप्रैल माह में दूसरे दिन शनिवार से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो चुकी है। साथ ही साथ अप्रैल के 30 दिनों में सभी 9 ग्रह अपना स्थान परिवर्तन कर रहे है। यह अपने आप में एक अनोखी घटना है। शनि, गुरु, राहु, केतु एक वर्ष बाद अपना स्थान परिवर्तन करेंगे। ज्योतिषाचार्य पं अक्षय गाैतम  ने बताया कि सबसे पहला ग्रह मंगल है, जाे कि अभी मकर राशि में है और 7 तारीख को दोपहर 3.16 बजे अपना स्थान परिवर्तन करके कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। मंगल एक गर्म स्वभाव का ग्रह है और शनि प्रधान कुंभ राशि में प्रवेश करके जनमानस में तीव्र उत्तेजना का कारण बनेगा। माह के मध्य में सूर्य, बुध और राहु लग्न में युति बनाएंगे जो कि गोचर में पितृ दोष का निर्माण करेगा। जो कि लगभग एक माह तक बना रहेगा। दूसरा ग्रह बुध है, जो कि पुरे माह भर दो बार अपनी राशि परिवर्तित करेगा।


8 तारीख को दिन में 11.58 बजे मेष राशि में प्रवेश करेगा और 24 तारीख की रात 12.20 बजे ऋषभ राशि में प्रवेश करेगा। तीसरा महत्वपूर्ण ग्रह गुरु यानी बृहस्पति है, जो कि 13 तारीख को दोपहर 3.45 बजे अपने ही घर मीन राशि में प्रवेश करेगा। गुरु जब अपने की घर में प्रवेश करेगा तो लगभग एक वर्ष के लिए बलवान हो जाएगा और नौकरीपेशा लोगों के लिए, राजनीतिज्ञ और व्यवसायियों के लिए शुभ संदेश लेकर आएगा।


एेसे रहेगा राशियाें पर  असर

 मेष: आय के साधनों में वृद्धि।  वृषभ: रुके काम बनेंगे। मिथुन: कार्य विलंब से पूरे होंगे।  कर्क: खर्च बढ़ेगा।  सिंह: कारोबार में प्रगति। कन्या: विवादों से बचें। तुला: नई योजनाएं लाभ देगी। वृश्चिक: भूमि-भवन का लाभ। धनु: दांपत्य सुख। मकर: वाहन सावधानी से चलाएं। कुंभ: न्यायिक मामले सुलझेंगे। मीन: मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


इन ग्रहाें का हाेगा परिर्वतन ......

राहु-केतु: राहु वर्तमान में ऋषभ राशि में है और 12 तारीख को दिन में 11.23 बजे मेष राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही केतु वृश्चिक राशि में है और 12 तारीख को सुबह 11.23 बजे ही यह भी तुला राशि में प्रवेश करेगा। इस तरह से सारे के सारे 9 ग्रह अप्रैल माह में अपनी राशि परिवर्तित कर रहे है।

शनि: शनि मकर राशि में है और यह 29 तारीख की सुबह 7.52 बजे कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस तरह से मकर, कुंभ और मीन राशि में साढ़ेसाती का प्रभाव बनेगा। वहीं, धनु राशि साढ़ेसाती के प्रभाव से मुक्त होगी।

शुक्र: शुक्र ग्रह, जो कि अभी कुंभ राशि में है। 27 तारीख को शाम 6.15 बजे मीन राशि में प्रवेश करके उच्चता को प्राप्त करेगा। शुक्र के उच्च का होना धन संबंधी कार्यों के लिए अत्यंत शुभ होता है लेकिन धातु और खाद्यान के महंगे होने के संकेत भी देता है।

सूर्य: सूर्य, जो कि अभी मीन राशि में है। 14 तारीख को मेष राशि में प्रवेश करके उच्चता को प्राप्त करेगा। सूर्य ग्रह जब उच्च का होगा, तो निश्चित ही भीषण गर्मी का कारण बनेगा।


सभी 9 ग्रहों का एक माह के अंदर ही अपना स्थान परिवर्तित करना एक अनोखी घटना है। सभी लोगों की राशि में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा और लोगों को खुशहाल बनाने में सहयोगी हो सकता है।

- ज्योतिषाचार्य पं राजकुमार चतुर्वेदी 

Comments