भारत-अमेरिका का सैन्य अभ्यास बीकानेर में शुरू: 1200 सैनिकों की जॉइंट ऑपरेशन के रहस्यों से पर्दा उठेगा
IndiaUSMilitaryExercise: बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पर भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास का 20वां संस्करण शुरू हो गया है। यह अभ्यास 9 सितंबर से 22 सितंबर तक चलेगा और आतंकवाद विरोधी अभियानों पर केंद्रित रहेगा।
इस संयुक्त अभ्यास में कुल 1200 सैनिक हिस्सा लेंगे—600 भारतीय सैनिक राजपूत रेजिमेंट की एक बटालियन और अन्य सैन्य सेवाओं के कर्मियों के साथ, और समान संख्या के अमेरिकी सैनिक अलास्का स्थित 11वें एयरबोर्न डिवीजन की 1-24 बटालियन से होंगे। दोनों सेनाओं के बीच यह एक प्रमुख सैन्य सहयोग है, जिसमें सेमी डेजर्ट वातावरण में संयुक्त सैन्य क्षमताओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
अभ्यास का मुख्य उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के सातवें अध्याय के तहत आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए सैन्य क्षमताओं को एकत्रित और बढ़ाना है। इसमें आतंकवादी कार्रवाइयों के लिए संयुक्त प्रतिक्रिया, योजना और क्षेत्र प्रशिक्षण पर ध्यान दिया जाएगा। दोनों सेनाएं एक-दूसरे की रणनीतियों, तकनीकों और प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करेंगी, जिससे आपसी तालमेल और भाईचारा बढ़ेगा।
इस अभ्यास से न केवल दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता में सुधार होगा, बल्कि यह रक्षा सहयोग को भी मजबूत करेगा और भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों को और सशक्त बनाएगा। यह सैन्य युद्ध अभ्यास दोनों देशों के बीच सामरिक साझेदारी और मित्रता का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है।
Comments
Post a Comment