सोना सस्ता हुआ, चांदी की कीमतें भी घटीं: जानें आज की रेट

Gold Silver Rate Today : जयपुर। सोने के भाव में गुरुवार यानी 5 सितंबर को मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को सोना बुधवार के मुकाबले 10 रुपए प्रति 10 ग्राम गिरावट आई है। दिल्ली, मुंबई, यूपी, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में 24 कैरेट सोने का भाव 72,900 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट कल 66,800 रुपए था।



चांदी में 1000 रुपए की गिरावट

गुरुवार को चांदी के भाव 1000 रुपए की गिरावट केसाथ 84,900  रुपए हैं। कल के मुकाबले आज चांदी में गिरावट दर्ज की गई है। तो चलिए जानते हैं आज देश के बड़े शहरों में सोने और चांदी के भाव।


गाजियाबाद में सोने के आज के भाव

गाजियाबाद में आज सोने के भाव 72,900 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं। 22 कैरेट सोने की कीमत 68,830 रुपए प्रति 10 ग्राम है।


लखनऊ में सोने के भाव

लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने के भाव 72,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,830 रुपए प्रति 10 ग्राम है।


जयपुर में आज के सोने के भाव

जयपुर में 24 कैरेट सोने के कीमत के 72,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,830 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है।


पटना में आज सोने के भाव

पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,730 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है।


भुवनेश्वर में आज के सोने के भाव

भुवनेश्वर में आज सोने की कीमत 72,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,680 रुपए प्रति 10 चल रही है।


मुंबई में आज सोने के भाव

मुंबई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 72,800 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,680 रुपए प्रति 10 ग्राम है।


अहमदाबाद में सोने के ताजा भाव

24 कैरेट सोने की कीमत 72,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने के भाव 66,680 रुपए प्रति 10 ग्राम है।


कोलकाता में आज सोने के भाव

कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,680 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है।

दिल्ली में सोने के ताजा भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 450 रुपए की गिरावट के साथ 73,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में सोने में यह गिरावट आई है। इससे पहले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 74,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है।

Comments