RPSC RAS 2024: तहसीलदार और DSP के 733 पदों पर भर्ती, आवेदन के लिए तैयार रहें

GovernmentJobAlert : जयपुर । राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 2024 के लिए RAS (राजस्थान प्रशासनिक सेवा) के 733 पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के अंतर्गत तहसीलदार, DSP और अन्य प्रमुख पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 19 सितंबर 2024 से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर किया जा सकता है।


भर्ती के लिए पात्रता और मापदंड

आरपीएससी RAS 2024 भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। आवेदन करते समय अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी। अभ्यर्थी RPSC RAS 2024 Vacancy Notification Download यहां क्लिक करके कर सकते हैं।

पात्रता मानदंड:

  1. शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना आवश्यक है।
  2. आयु सीमा:
    • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
    • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
    • आरक्षित श्रेणियों के लिए छूट: नियमानुसार
    • आयु गणना की तिथि: 1 जनवरी 2025

कुल 733 रिक्त पदों की है भर्ती (RPSC RAS 733 Posts Vacancy)

o    राजस्थान पब्लिक सर्विस कमिशन की तरफ से यह भर्ती कुल 733 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है जो इस प्रकार है।

o    अधीनस्थ सेवाएं (387 पद)

o    देवस्थान अधीनस्थ सेवा (NSA): 11 पद

o    देवस्थान अधीनस्थ सेवा (SA): 2 पद

o    सहकारिता अधीनस्थ सेवा (NSA): 41 पद

o    सहकारिता अधीनस्थ सेवा (SA): 2 पद

o    राजस्थान तहसीलदार सेवा (NSA): 166 पद

o    तहसीलदार सेवा (SA): 12 पद

o    राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (NSA): 17 पद

o    खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (SA): 1 पद

o    राजस्थान समेकित बाल विकास सेवा (NSA): 4 पद

o    सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) (NSA): 1 पद

o    सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी- NSA): 42 पद

 


Comments